हम हिन्द के वीर सिपाही हैं, जान हथेली पे रखते हैं, मौत से आँख मिलाकर हम, देश की रक्षा करते हैं.

SALUTE TO INDIAN ARMY

म हिन्द के वीर सिपाही हैं, जान हथेली पे रखते हैं, मौत से आँख मिलाकर हम, देश की रक्षा करते हैं. 

ये वर्दी है ऐकता अखंडता की, तिरंगे की आन बान शान है, है शत-शत नमन इसके जज़्बे को, ये बलिदानो की प्रतीक है. 

हर मैदान फ़तेह करना जानते हैं, हम देश पे मिटना जानते हैं, हम देश की मिटटी को माँ मानते हैं, और मरते दम तक इसकी हिफाज़त करना जानते हैं.

तिरंगा फहराने का वादा करते हैं, अंत हर मैदान फ़तेह करते हैं, ये देश है उन वीर सपूतों का, जो तिरंगे की खातिर तिरंगे में लिपटना पसंद करते हैं. 

शेरों सी दहाड़ है, दिल में हिंदुस्तान है, हैं परबत से ऊँचे इरादे अपने, हम भारत माँ की शान हैं.

हम भारतीय वीर सिपाही हैं, साहस वीरता और पराक्रम हमारी पहचान है, हम जान हैं इस तिरंगे की, और तिरंगे में हमारी जान है. 

एक ही आग है, वतन पर मर मिटने की, देश की खातिर जीने की, देश की खातिर मरने की. 

गलती से भी हमसे टकराने की हिम्मत ना करना, भारत माता के वीर हैं, दुश्मन पीठ दिखा कर भागते हैं हम ऐसे शूरवीर हैं. 

बाजु हैं फौलाद के जैसे, जिगर बना रखा लोहा है, टकराओगे तो तिलमिला जाओगे, हिस्ट्री उठा लो हमने कितनो का घमंड तोड़ा है. 

Thanks For Watching